हल्द्वानी में चल रहे कई कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी, पढ़िए पूरी ख़बर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

हल्द्वानी/ दिल्ली के बाद अब हल्द्वानी में भी अब कोचिंग सेंटर पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में शहर में विभिन्न कॉम्पलेक्सों के बेसमेन्ट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें से एक दर्जन कोचिंग सेंटर में निर्मित भवन के सम्बन्ध में कोई भी मानचित्र एवं अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नही किये गये।

यह भी पढ़ें 👉 : मेरठ जिले में हुआ बड़ा हादसा 7 कांवड़िए बूरी तरह झुलसे सभी अस्पताल में भर्ती।

साथ ही मौके पर पार्किंग के सम्बन्ध में कोई व्यवस्था भी नही की गयी है। काचिंग सेन्टरों के प्रबन्धक / स्वामियों के द्वारा जिस भवन में कोचिंग सेन्टर संचालित किये जा रहे उनके अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के कारण सम्बन्धितों को नोटिस निर्गत किये जा रहे है, इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *