यहां बेटे ने मां पर डाला ज्वलनशील पदार्थ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

हल्द्वानी/ सुशीला तिवारी अस्पताल में आये दिन ड्रामा व हंगामा होना आम बात सी हो गई है। शनिवार को एक ऐसी घटना देखने को मिली। अपनी मां की बीमारी से हताश होकर बेटे ने सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में अपनी मां पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, व मां पर लाइटर से आग लगाने का प्रयास करने लगा। वहां हो-हल्ला होने पर चिकित्सक, नर्स और तीमरदारों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। इसके पश्चात उसे बंद कर दिया। चिकित्सकों ने पुलिस को 112 में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां महिला वन क्षेत्राधिकारी के साथ विधायक की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर की बदसलूकी।

मिली जानकारी के अनुसार तल्ला गेठिया थाना तल्लीताल गीता देवी की तबियत खराब थी। उसे शुक्रवार रात को उसके बेटे मोहन सिंह ने इमरेंसी में भर्ती किया था। प्रतिदर्शियों का कहना है कि शनिवार को महिला का बेटा मोहन सिंह पेप्सी की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुँचा और अपनी मां के ऊपर उसे डाल दिया। इस दौरान उसकी उसकी रिश्तदार अस्पताल में मरीज गीता देवी का हालचाल जानने आई थी। उसके चिल्लाने से डॉक्टर, नर्स और तीमरदारों ने मोहन बिष्ट को पकड़ लिया। इसके बाद डॉक्टरों ने मोहन बिष्ट को बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई और उसका मेडिकल कराया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के उपर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *