नैनीताल, दो कारों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता के बेटे की हुई मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जिले के कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर आमने-सामने हुई दो कारों की जबरदस्त भिड़त में उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता के बेटे की मौत हो गई जबकि कार सवार अन्य लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 यहां वन तस्करो ने वन के रक्षकों के साथ मिलीभगत कर काट डाले 15 बेशकीमती खैर के पेड़।

कालाढूंगी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर शाम लगभग 6 बजे की है तल्लीताल निवासी अवनीश शाह सोमवार शाम अपने वाहन संख्या UK 04P 4666 से कालाढूंगी से नैनीताल की ओर जा रहा था वह मंगोली के समीप पहुंचा ही था कि बैंड में सामने से आ रहे पर्यटक वाहन संख्या DL 2C BB 0687 से उसकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई हादसे में कार चला रहा अवनीश बुरी तरह जख्मी हो गया हादसे के बाद राहगीरों ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह घायल अवनीश को कार से बाहर निकाला और दूसरे वाहन से कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक एक ब्यक्ति की हुई मौत एक घायल।

मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि दूसरी कार को हरिनगर दिल्ली निवासी करन मलिक चला रहे थे जिसमें अन्य तीन लोग सवार थे अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है कालाढूंगी पुलिस द्वारा शव के पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है मृतक अवनीश शाह के पिता उत्तराखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं जबकि माता नैनीताल के मोहनलाल शाह बालिका विद्या मंदिर में शिक्षिका हैं युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *