यहां तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो जा घुसी ट्रक के पीछे 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत एक की स्थिति गंभीर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

न्यूज़ 13 ब्यूरो/ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो कार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे पांच दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के वक्त चालक पीछे की सीट पर बैठा था जो गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां खेलकर वापस घर लौट रहे 17 किशोर को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, देर रात मिला क्षत-विक्षत शव, सुबह-सुबह पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।

अयोध्या जिले के थाना मयाबाजार के विलासपुर निवासी अरविंद सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र भगवान सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका एक मकान दिल्ली में भी है। वहां परिवार के ही कुछ लोग रहते हैं। मंगलवार को वह पड़ोसी वैभव पांडेय उम्र 35 वर्ष अनुज पांडेय उम्र 40 वर्ष मनोज सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र समरबहादुर, चालक आशीष कुमार उम्र 45 वर्ष पुत्र मिठाईलाल और बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर के गांव रजवापुर निवासी दोस्त महेंद्र उम्र 38 वर्ष पुत्र राजकुमार सिंह के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली गए थे। गुरुवार शाम लगभग 6:30 बजे एक्सप्रेसवे के रास्ते अयोध्या लौट रहे थे। हादसे के वक्त गाड़ी वैभव चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी शहर में सरेआम की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार, हत्या की वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान।

महेंद्र, आशीष और अनुज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर महेंद्र और अनुज को भी मृत घोषित कर दिया गया जबकि आशीष का इलाज चल रहा है। सीओ अरविंद सिंह, कोतवाल राजकुमार और एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी जिले के बीरोंखाल में जंगली मशरूम खाने से 8 लोग हुए बीमार।

मृतक अरविंद के माता-पिता भी दिल्ली में रहते हैं। अरविंद उन्हीं को राशन आदि की व्यवस्था करने गए थे। अरविंद पहले दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। इस वक्त वह अयोध्या में ही रह रहे हैं। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि स्कार्पियो की रफ्तार लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रफ्तार तेज होने से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हुई और सभी लोग उसी में दब गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसका पता लगाया जा रहा है।
लखनऊ के गिरजा सिंह के नाम पंजीकृत है स्कॉर्पियो

हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो वह लखनऊ के कानपुर रोड एलडीए कालोनी निवासी गिरजा सिंह पुत्र ओमप्रकाश के नाम दर्ज मिली है। वर्ष 2021 की गाड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *