यहां आ धमका तेंदुआ, इलाके में दहशत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

हल्द्वानी/ शहर में नवाबी रोड के बाद घनी आबादी क्षेत्र में भी तेंदुए की दस्तक की चर्चा से दहशत फैल गई। बुधवार की देररात करीब साढ़े 12 बजे गांधीनगर में एक मकान की छत पर रखी टंकी पर तेंदुआ बैठा दिखा।

यह भी पढ़ें 👉 : पौड़ी जिले के बीरोंखाल में जंगली मशरूम खाने से 8 लोग हुए बीमार।

आसपास के लोगों ने देखा तो अचानक तेंदुआ गायब हो गया। वह कहां से आया और कहां गया इसका कुछ पता नहीं चला। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि तेंदुआ लाइन नंबर 17 स्थित गफ्फारी मस्जिद के पास भी दिखा था। यह क्षेत्र गौला के निकट है। ऐसे में उसके गौला नदी से आबादी की और आने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *