रानीखेत पुलिस की संयुक्त टीम ने पिकप से 60 टिन अवैध लीसा किया बरामद, 01 तस्कर गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  देवेन्द्र पींचा एसएसपी द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा,  बस से 380 टिन अवैध लीसा बरामद 01 तस्कर गिरफ्तार।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेत व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा व रानीखेत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रातः मजखाली में चेकिंग के दौरान पिकप संख्या UK01CA0587 को चेक किया गया तो पिकप में एक केविन बना था।

यह भी पढ़ें 👉 यहां करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत।

जिसमें अवैध लीसे से भरे 60 टिन के कनस्तर बरामद हुए, वाहन चालक बहादुर सिंह बोरा को धारा 26/42 वन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया एवं पिकप को सीज किया गया।
पूछताछ
चालक ने पूछने पर बताया कि लीसा व वाहन हेमन्त बिष्ट निवासी कफड़ा, द्वाराहाट का है जिसे वह हल्द्वानी बेचने जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
बहादुर सिंह बोरा उम्र 38 वर्ष पुत्र स्व0 दीवान सिंह बोरा निवासी ग्राम कचलाकोट थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉 यहां मकान में आग लगने से महिला की मौत।
बरामदगी
60 टिन अवैध लीसा
पुलिस टीम-
1- प्रभारी चौकी मजखाली कृष्ण कुमार, कोतवाली रानीखेत
2- हे0कानि0 कुन्दन गिरी, चौकी मजखाली कोतवाली रानीखेत
3- कानि0 अमित कुमार, चौकी मजखाली कोतवाली रानीखेत
4- कानि0 श राकेश भट्ट, SOG अल्मोडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *