बदरीनाथ विधानसभा व मंगलौर विधानसभा में हुई सत्य के साथ लोकतंत्र की जीत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जागेश्वर के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बद्रीनाथ और मंगलौर की जीत को सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां भारी पुलिस फोर्स के साथ पीडब्ल्यूडी ने शुरू की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।

उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभाओं के मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर मिली ये जीत निश्चित ही हौसला बढ़ाने वाली है, साथ ही धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले भाजपाइयों के लिए सबक है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां 200 फीट गहरी खाई में समाई बस मचीं जबरदस्त चीख-पुकार।

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी और दोनों विधानसभाओं से चुने कांग्रेस विधायक जनता की सेवा हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *