बुधवार को हज करके वापस लौट रही थीं। दिल्ली से उन्हें लेने के लिए उनके बेटे नक्शे अली उम्र 45 वर्ष आरिफ उर्फ महबूब अली उम्र 38 वर्ष इंतेकाफ अली उम्र 30 वर्ष आसिफ अली उम 20 वर्ष व गांव के ही कार चालक एहसान अली उम्र 30 वर्ष गए थे। बस ने रौंद डाला पांच लोगों को
रामपुर-मुरादाबाद रोड पर मुंढापांडे क्षेत्र में कार को रोडबेस बस ने रौंद डाला।
हादसे में हाजी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सबसे छोटा बेटा आसिफ अली व पत्नी जैतून बेगम गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों के घर कोहराम मचा है।