देवप्रयाग/ उतराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं उत्तराखंड में आये दिन बड़े बड़े सड़क हादसे हो रहे है ताजा घटनाक्रम देवप्रयाग के समीप बागवान का है यहां दो वाहनों की आमने सामने की भिंड़त हो गई जिसके चलते दोनों वाहनों में सवार 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए इस घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई दोनो वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे।
घटना के मुताबिक 3 बजे बागवान में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पूर्ण सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि बागवान के समीप 2 वाहनों का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें काफी लोग घायल हुए हैं सूचना पर देवप्रयाग से पुलिस दल बागवान घटनास्थल पर पहुंचा मौके पर वाहन संख्या UK 07TB1255 महेंद्रा बुलेरो जो ऋषिकेश से श्रीनगर के लिए जा रही थी।
वाहन संख्या UK07 TA 0041 टाटा सुमो सवारी लेकर श्रीनगर नगर से ऋषिकेश के लिए जा रही थी दोनों वाहनों की आमने-सामने की जबरदस्त भिंड़त हो गई जिसमें दोनों वाहनों में सवार में 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान रमनदीप पुत्र रणजीत सिंह, निवासी गंगा नगर, राजस्थान के रूप में हुई है घटना के वक्त दोनों वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे।