पंतनगर/ पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का शर्मसार करने वाला एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे थाना प्रभारी एक युवती से अश्लील बातचीत कर रहा है। इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात करते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पंतनगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था जिसमे एक परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे परिवार के पिता और पुत्री को जेल भेज दिया। इस बीच जेल गए परिवार की दूसरी पुत्री ने भी पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की परन्तु पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की।
इस बीच जेल गए पिता और पुत्री जमानत पर जेल से बाहर आ गए। दूसरी ओर कई बार मुकदमा कायम कराने के लिए पंतनगर थाने पर जाने के कारण थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने युवती से अश्लील बातचीत शुरू कर दी। युवती ने थाना प्रभारी की बातची रिकार्ड कर ली और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से शिकायत की।