अल्मोड़ा/ कालीधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाईक, फायर यूनिट और कोतवाली पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया प्राप्त जानकारी अनुसार चितई से आगे कालीधार के पास बुधवार को एक वाहन (मोटर साइकिल) दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में जा गिरी।
तड़के फायर स्टेशन अल्मोड़ा को इस घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंची। उक्त टीम ने यहां पहुंच कर देखा की एक वाहन संख्या-UK01-D-1974 (पल्सर) सड़क पर अनियंत्रित होकर जिसमें दो व्यक्ति रोहित सिंह उम्र-23 वर्ष पुत्र नंदन सिंह रौतेला निवासी मनीआगर, राजू सिंह उम्र-24 वर्ष पुत्र दीवान सिंह निवासी लमगड़ा सवार थे, जो सड़क से लगभग 15 मीटर खाई में गिरे थे।
कोतवाली अल्मोड़ा की टीम भी मौके पर मौजूद थी, तत्पश्चात् त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में रेस्क्यू कार्य कर दोनों व्यक्तियों को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया मुख्य मार्ग से फायर सर्विस वाहन द्वारा घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया।