चमोली/ चमोली जनपद के देवाल- थराली मोटर मार्ग पर सड़क पर डामर उखड़ गया है। मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे होने से सड़क चलने लायक नहीं है। लोकनिर्माण विभाग डामर के नाम पर जगह पर टल्ली लगा रहा है। जबकि ग्रामीण पूरे सड़क पर डामरीकरण की मांग कर रहे है। जिसको लेकर एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री सीएम को भेजा गया है।
पूर्व जेष्ठ मोहन राम आर्य ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन कहा है कि देवाल थराली सड़क पर डामरीकरण के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर टल्लीयां लगा कर इतिश्री की जा रही है वहीं देवाल टैक्सी स्टैंड से देवाल विकास खंड कार्यालय को जाने वाला सम्पर्क मार्ग भी खस्ताहाल है।
सड़क चलने लायक नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्च को हो रही है। उक्त मार्ग को जिला प्लान आरसीसीसी या डामरीकरण क्रिया जाय। देहरादून देवाल परिवहन निगम की बस को आनलाइन करने के साथ ही नई बस लगाई जाय पूरानी बस अक्सर खराब ही रहतीं है।