यहां कार खाई में गिरी, दुर्घटना में मासूम की मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

अल्मोड़ा/ सल्ट ब्लॉक के झिमार डोटियाल मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक कार गहरी खाई में जा गिरी है. कार में सवार एक छह माह के मासूम की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा गया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। शुक्रवार की देर शाम पौड़ी गढ़वाल के अमित नेगी अपनी कार में अपनी भाभी किरण नेगी, भतीजा वंश और किरण की माता सरोजनी के साथ कोटद्वार से पौड़ी गढ़वाल के आसूगांव जा रहे थे. देर शाम जैसे ही वह झिमार से डोटियाल जाने वाले मार्ग पर यात्रा कर रहे थे, कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दौरान किरन कार से ऊपर ही छटक गई।

यह भी पढ़ें 👉 : पेयजल,पम्पिंग योजना की मांग को लेकर कल बड़कोट बंद।

किरन ने घटना की जानकारी फोन से अपनी बहन दीपा को दी। दीपा ने परिजनों को बताया, जिसके बाद उनके भाई ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पाकर सल्ट थाने की टीम दुर्घटनास्थल की ओर ओर रवाना हुई. पुलिस को उन्हें ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे वाले स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। सआई मोहन चंद्र ने बताया कि हादसे में छह माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए सीएचसी देवायल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉 : इन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अक्षय ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रामनगर रेफर किया गया है। रामनगर में भी चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी के बाद लैंसडाउन के विधायक दलीप सिंह रावत भी देर रात घायलों का हाल जानने रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने भी घायलों का हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *