उत्तराखंड से मेरठ जा रही बस के कंडक्टर से कैश से भरा बैग छीनकर बदमाश हुए फरार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

कोटद्वार/ सोहराब गेट डिपो की कोटद्वार से मेरठ जा रही बस के परिचालक को बीती रात जनपद बिजनौर के नजीबाबाद रोडवेज बस स्टैंड के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने लूटी लिया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, बिनसर अभयारण्य अग्निकांड मामले में डीएफओ समेत तीन अधिकारी सस्पेंट।

बदमाश बस परिचालक से कैश से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। बैग में 41 हजार रुपए की नगदी बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटद्वार से मेरठ जा रही सोहराबगेट डिपो की बस संख्या यूपी 78 जेएन 7534 जैसे ही नजीबाबाद बस स्टैंड के सामने आकर रुकी। इसी बीच बाइक सवार बदमाश बस परिचालक सुनील कुमार के हाथ से कैश का थैला छीनकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 कैंची घाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान, देखें 14 और 15 जून का ट्रैफिक डायवर्जन।।

घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में उनका पीछा भी किया परन्तु वे पकड़ में नहीं आए। सोहराब गेट डिपो की यह बस रात लगभग 12:40 पर कोटद्वार से मेरठ के लिए रवाना हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *