श्रीनगर/ हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के छात्र नेताओं को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद छात्र नेताओं ने कीर्तिनगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तहरीर में उन्होंने ऋषिकेश में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले छात्रों के साथी पर धमकी देने का आरोप लगाया है मामले में छात्र नेताओं ने एक ऑडियो भी पुलिस को दिया है।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के छात्र नेता आयुष मियां और पूर्व छात्र नेता अरुण रावत ने कीर्तिनगर कोतवाली में एक तहरीर दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि लंबे वक्त से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है धमकी में उन्हें गोली मारने की बात भी कही जा रही है इस संबंध में वो पहले भी पुलिस से शिकायत कर चुके हैं परन्तु अब एक बार फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
छात्र नेताओं का कहना है कि ऋषिकेश में खुलेआम फायरिंग करने वाले लोग उन पर जानलेवा हमला कर सकते हैं इस संबंध में उन्होंने एक ऑडियो भी पुलिस को दिया है। जिसमें आयुष मियां और अरुण रावत को मारने की धमकी दी जा रही है।
अब उन्होंने धमकी देने वाले लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है छात्र नेताओं ने धमकी देने वाले लोगों के नामों का जिक्र भी तहरीर में किया है साथ ही हाल ही में हुए ऋषिकेश गोलीकांड से घटना को जोड़ा है।