देहरादून/ उत्तराखंड में आज मंगलवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह-सुबह बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वही दुसरी ओर निचले क्षेत्रों में बादल छाए हैं। कुछ क्षेत्रों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है।
पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।
मैदानी क्षेत्रों में खासकर हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में कोहरा छा सकता है जबकि दून में बादल छाए रहेंगे। शहर में सुबह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़का है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
3500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छा सकता है। शेष जिलो में मौसम शुष्क रहेगा। दून में कहीं आसमान साफ और कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।