पिथौरागढ़ >> दिल्ली से अपने गांव लौटी महिला की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़:-

पिथौरागढ़/ पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला कुछ दिन पहले ही दिल्ली से पिथौरागढ़ आई थी। किन कारणों से महिला की हत्या की गई फिलहाल इन कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वड्डा क्षेत्र के सुवाकोट गांव निवासी माधवी चिलकोटी उम्र 65 पत्नी स्व. रमेश चंद्र परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आई थी। बताया जा रहा है कि उनके दोमंजिला मकान के कमरों में कुछ मजदूर किराये पर रहते हैं। माधवी देवी दूसरी मंजिल पर रहती थीं। रविवार सुबह जब काम करने वाली महिला वहां पहुंची तो माधवी देवी का दरवाजा टूटा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉 : महिला सिपाही को वीडियो कॉल कर दरोगा ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग का है पूरा मामला।

महिला ने जब अंदर जाकर देखा तो माधवी देवी कमरे में मृत हालत में थीं। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों की सूचना पर वड्डा चौकी और जाजरदेवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो किराये पर रहने वाला नेपाली युवक फुटेज में नजर आया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *