सुबह-सुबह उतराखंड में यहां हुई कार और रोडवेज बस की जबरदस्त भिड़ंत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ मसूरी देहरादून सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप रोडवेज बस और अल्टो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे अल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अल्टो कार में बैठे 4 लोगों में से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां लालबत्ती लगी कार में शराब के नशें में जमकर मचा रहे थे हुड़दंग, बजा रहे थे हूटर, पुलिस ने मिनट नहीं लगाया नशा उतारने में।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसूरी उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस मसूरी से देहरादून के लिए जा रही थी वहीं नाग मंदिर के दर्शन करके अल्टो कार से 4 लोग वापस मसूरी आ रहे थे पेट्रोल पंप के पास अचानक से मोड़ पर बस और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक सुनील सिंह ने कहा कि मसूरी पेट्रोल पंप के समीप बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों ने सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल का ढेर लगाया हुआ है जिस कारण रोड काफी संक्रिया हो गई है वही रोड के किनारे बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं ने अपने वाहन भी खड़े किए हुए हैं जिसे दुर्घटना के होने की संभावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां पानी के टैंक में गिरे गुलदार के शावक को वनकर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में।

 उन्होंने कहा कि भिंडत से पहले मोड पर जेसीबी बिल्डिंग मटेरियल को लोड कर रही थी जैसे ही वह मोड पर पहुचे सामने से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार को जबदस्त टक्कर मार दी जिससे कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होने बताया कि उनकी कार में चार लोग बैठे थे जिसमें से एक व्यक्ति से कार का शिशा टूटने के कारण कांच लगने से सर पर चोट आई है जिसे एंबुलेंस से अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया है अन्य व्यक्ति सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *