न्यूज़ 13 ब्यूरो/ पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के निदेशक व योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ कोटा (राजस्थान) की अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज करके जांच करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक केंद्र व राज्य द्वारा जीएसटी दरों में कटौती करने के बावजूद पतंजलि ने अपने उत्पादों के दाम में कटौती नहीं की जिससे उनके ग्राहकों को नुकसान हुआ है।