देहरादून/ उतराखंड में भारी मूसलाधार बारिश के चलते राज्य में 314 सड़कें खुलने का इंतजार कर रही है जबकि अभी तक बारिश के सीजन में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। और 23 लोग घायल हो चुके हैं।
इसके अलावा बाढ़ से 4 लोगों की मौत के साथ ही 3600 से अधिक परिवार प्रभावित हुए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पूरे राज्य में अब तक 12 राजमार्ग के साथ ही 292 ग्रामीण सड़कें बंद हैं बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्ग भी तीन जगह से बारिश की वजह से बंद है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की 264 जेसीबी मशीनें इन रास्तों को खोलने का कार्य कर रही है। अभी मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
15 जून के बाद शुरू हुए मानसून सीजन में आपदा की वजह से अलग अलग कारणों से अब तक 26 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हुए हैं। दुसरी ओर रुड़की में बाढ़ का कहर जारी है खानपुर में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है 3600 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।