आपदा, यहां पैदा हुए 2013 जैसे हालात, एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना, मुख्यमंत्री ने की अपील।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

हिमाचल में कुल्लू से लेकर मंडी तक बारिश ने जबरदस्त तबाही मचा के रखी है ब्यास नदी से पागल नाला तक आफ़त ही आफ़त दिखाई दे रही है राज्य आपदा कंट्रोल रूम ने 5 लोगो के मौत की पुष्टि की है वहीं दूसरी ओर कई लोगो के घरों में फसे होने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बरसात की सम्भावना, निचले क्षेत्रों में रहने वाले रहे सतर्क।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर सैलाब बन गया है कुल्लू में ब्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके चलते पंडोरा डैम के सभी गेट खोल दिए गए है।तो वही दुसरी ओर मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग टूटने से हजारों गाडियां मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में फस गई है। मौसम विभाग द्वारा हिमाचल के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू में भारी बारिश के कारण कई दुकानें नदी मै बह गई।

यह भी पढ़ें 👉 दुःखद, उतराखंड में यहां मैक्स गिरी गंगा नदी में 6 लोग लापता 5 लोगों का किया गया रेस्क्यू।

वही स्पीति वैली मै बेमौसमी बर्फबारी हुई है। लोसर घाटी में हुई इस बेमौसम बर्फबारी से वैज्ञानिक भी हैरान है। लोसर में एक फीट से अधिक बर्फ गिर चुकी है और तापमान 3°c के आसपास चल रहा है।वही मंडी शहर मे पानी घुसने से जनजीवन अस्थव्यस्थ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल हाईकोर्ट ने दिया नौकरशाही को बड़ा संदेश, एसडीएम पर लगाया 25 हजार का जुर्माना, साथ ही व्यक्तिगत कोर्ट में पेश होने के दिए निर्देश।

आपदा प्रबंधन की टीम को मंडी और कुल्लू में राहत और बचाव कार्य के लिए लगा दिया गया है वही एनडीआरएफ की टीम को भी हिमाचल के लिए रवाना कर दिया गया है। शिमला में सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। एक गाड़ी कागज की नाव की तरह नदी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *