चंपावत/ जिला मुख्यालय को तराई क्षेत्र से जोड़ने वाले टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के नजदीक पहाड़ी से पानी के साथ बह कर आए मलबे से यातायात हुआ बाधित।
मलबे को पार करने के प्रयास में मलबे के बीच एक तेल का टैंकर भी फस गया। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का प्रयास जारी है कुछ लोगों के आवश्यक कार्य होने के कारण लोग पैदल मलवा पार करके आगे बढ़ने को मजबूर हो गए हैं।
बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर लगातार हो रही बरसात के पानी के साथ पहाड़ों से मिट्टी और मलवा बहकर आ रहा है जिस के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग कई मीटर तक दलदल में तब्दील हो चुका है।