दुःखद, उतराखंड में यहां मैक्स गिरी गंगा नदी में 6 लोग लापता 5 लोगों का किया गया रेस्क्यू।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

ऋषिकेश/ आज सुबह-सुबह एक मैक्स वाहन सोनप्रयाग से ऋषिकेश के लिए आते वक्त गंगा नदी में जा समाया। जिसमें चालक सहित कुल 11 लोग सवार थे जो कि मालाकुंठी से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी मे जा समाई हादसे का कारण पहाड़ी से पत्थर लुढ़क कर गाड़ी से टकराना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत >> मुख्यमंत्री के आदर्श जिले में बीजेपी जिपं अध्यक्षा के पति ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में की फरियाद, न्यायालय द्वारा सुनवाई के लिए नियत की 10 जुलाई की तिथि।

सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व SDRF द्वारा नदी से 5 व्यक्तियों का रेस्क्यू कया गया है। जिनका नाम इस प्रकार है

1 बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46
वर्ष

2 – आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष

3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह

निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष

4- रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार

5- हरियाणवी पत्नी रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष

सभी को एंबुलेंस के माध्यम से । तत्काल ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक सहित अन्य 6 लोग उनकी तलाश जारी है। जिनका नाम

और पता रेस्क्यू किए गए यात्रियों के द्वारा इस प्रकार बताया

गया है।

1- अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली

2- अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार

3 – अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार

4 – सौरभ कुमार

5- रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद

6- मैक्स चालक नाम पता अज्ञात

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत >> बिना सत्यापन किराएदार रखना मकान मालिकों को पड़ा भारी, पुलिस ने दो मकान मालिकों का काटा 10-10 हजार का चालान।

सभी रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया की वह सभी लोग अलग अलग स्थानों के रहने वाले है एवम् 8 जुलाई को

सोनप्रयाग से सुबह 8:00 बजे रात्री में एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग >> बहू को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई 62 वर्षीय जानकी देवी, अपनी और बहू की अपनी जांबाजी के दम पर बचाई जान।

और 3 बजे रात के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गूलर की तरफ पहाड़ से बारिश के साथ अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सीधे गंगा में जा समाई।मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और लापता 6 लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *