एक ही रेंज में वर्षों से डेरा डालकर बैठे 5 डिप्टी रेंजरो के साथ ही 33 अन्य कार्मिकों के हुए तबादले।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ एक ही रेंज में सालों से जमे 5 डिप्टी रेंजर समेत 33 कार्मिकों का तबादला देहरादून वन प्रभाग में एक ही रेंज में सालों से तैनात पांच डिप्टी रेंजरों के तबादले दूसरी रेंज में किए गए हैं। इनके साथ ही 9 वन दरोगाओं सहित 19 वन आरक्षियों को भी इधर से उधर किया गया है। ये सभी कार्मिक आठ से 14 सालों से एक ही रेंज में तैनात थे। इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी नीतीशमणि त्रिपाठी ने आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अलर्ट, उतराखंड सहित 24 राज्यों के लिए भारी बारिश का मौसम विभाग केन्द्र दिल्ली ने जारी किया अलर्ट।

प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर भट्ट को बड़कोट रेंज से ऋषिकेश ट्रांसफर किया गया है। भट्ट 13 सालों से इस रेंज में तैनात थे। 12 सालों से ऋषिकेश रेंज में तैनात रहे रामपाल को आशारोड़ी भेजा गया है। राजपाल सिंह का झाझरा से ऋषिकेश ट्रांसफर किया गया है। वे यहां पर 11 सालों से थे। जबकि नौ सालों से देहरादून में तैनात विनोद कुमार को यूनिट और ऋषिकेश में तैनात गोविंद्र सिंह बिष्ट को मालसी ट्रांसफर किया गया है। वन दरोगा सुनील कुमार भट्ट 14 सालों से थानो रेंज में तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, जंगली सुअर व गुलदार के बीच हुए खूनी संघर्ष में गुलदार की मौत।

उन्हें आशारोड़ी रेंज में ट्रांसफर किया गया है। इसी प्रकार 13 सालों से भी ज्यादा समय से थानो रेंज में ही तैनात रहे माधव सिंह पंवार को लच्छीवाला भेजा गया है। लच्छीवाला से होशियार सिंह नेगी को मल्हान रेंज ट्रांसफर किया गया है। होशियार सिंह यहां 12 सालों से तैनात थे। थानो के वन दरोगा देवेंद्र रावत को देहरादून जू, मल्हान के दीवान सिंह को ऋषिकेश, विजयपाल को झाझरा से थानो बलवंत सिंह जंगपांगी को आशारोड़ी से झाझरा, मनसाराम गौड़ को ऋषिकेश से थानो और प्रियंका मधवाल को देहरादून जू से डिपो में ट्रांसफर किया गया है। इसी प्रकार 19 वन आरक्षियों की भी रेंज बदली की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *