उतराखंड के इस नगर में सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग व फेशियल, पढ़िए क्यो।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ जनपद के पुरोला में हुई घटना के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। क्षेत्र के माहौल को शांत बनाए रखने के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच बैठक हुई इस बैठक में आपसी सहमति के साथ फैसला लिया गया है। कि हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी द्वारा महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल का काम नहीं किया जाएगा।

नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापार मंडल और पुलिस के बीच बैठक हुई। इससे पहले इसी 26 मई को नाबालिग लड़की को भगाने के मामले के बाद पुरोला में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर हिंदू संगठनों व स्थानीय व्यापारियों ने मुस्लिम व्यापारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।इसके बाद कई मुस्लिम व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद कर दी थी। पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से लगभग तीन सप्ताह बाद यह गतिरोध टूटा। पुरोला बाजार में 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुल गई हैं। वहीं कई ऐसे व्यापारी हैं जिन्होंने शहर छोड़ दिया था परन्तु अब वो फिर से लौटना चाहते हैं।

मई जैसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए पुलिस ने मुस्लिम व्यापारियों से काम करने वालों का सत्यापान कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बाहरी व्यापारियों को अपने साथ ना जोड़ने की हिदायत दी है।बैठक में सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी की नियुक्त करनी होगी। कहा कि फिलहाल नगर में फेरी वालों के प्रवेश पूर्ण वर्जित किया गया है।

पुरोला नगर क्षेत्र में मामला शांत होने के बाद समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें खुल गई हैं। इन व्यापारियों में चार व्यापारी वे भी शामिल हैं जो अपनी दुकानें छोड़ कर जा चुके थे।
बैठक में सभी ने नगर की शांति को सर्वपरि माना। बैठक में पुलिस उप निरीक्षक देवेंद्र पंवार व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, उपाध्यक्ष दीपक नौडियाल, सचिव अंकित पंवार, अशरफ, मोहम्मद रहीश, बबलू, जावेद आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *