गंगोलीहाट, दुःखद बुधवार की रात जाखनी उप्रेती गांव में गुलदार के हमले से घायल बच्चे की हुई मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि किशन पाठक गंगोलीहाट

गंगोलीहाट/  बुधवार की रात जाखनी उप्रेती गांव में गुलदार के हमले से घायल बच्चे की मौत हो गई है।बुधवार की रात करीबन 9 बजे परिजनों के साथ खड़े चार वर्ष के यश पुत्र भगवान सिंह को घर की छत से गुलजार उठा ले गया था। परिजनों के हल्ला मचाने पर 25 मीटर दूर छोड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान गिरने से दो वाहन व एक आवासीय भवन आया इसकी चपेट में>>>देखिए वीडियो।

परिजन रात को उसे सीएससी लाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर नसीमा बानो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। एंबुलेंस उपलब्ध ना होने के कारण परिजन प्राइवेट कार से उसे पिथौरागढ़ ले गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होने पर उसे हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद असलाह तस्कर को किया गिरफतार।

गुरुवार के दिन परिजन जब उसे हल्द्वानी ले जा रहे थे बाराकोट के आसपास उसकी मौत हो गई। इधर वन विभाग ने गांव में पिजरा लगा दिया है। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में मौजूद है और लगातार गश्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *