नैनीताल पुलिस के सी०सी०टी०वी० में नियुक्त कर्मियों ने महिला को उसका 🏧, सामग्री तथा नकदी से भरा हुआ खोया बैग वापस लौटाया, महिला समेत उसके परिजनों ने तहे दिल से पुलिस का आभार जताया।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ दिनांक 11 अप्रैल, 2023 को एक महिला सरिता आर्या निवासी गरुड़, जनपद बागेश्वर बाजार जाने के लिए छड़ेल से सरगम टॉकिंज़ तक आने वाले ऑटो मे बैठी। उतारते समय वह अपना बैग जिसमें मोबाइल, पैन कार्ड, ATM तथा कुछ नगदी रखी हुई थी

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा,काँग्रेस पार्टी ने खूँट-धामस क्षेत्र में जय भारत सत्याग्रह यात्रा के द्वारा, ग्रामीण जनता के समक्ष नुक्कड़ सभा के माध्यम से केन्द्र एंव प्रदेश भाजपा सरकार की संविधान विरोधी निर्णयों को रखा।

वह ऑटो में ही भूल गई। कुछ समय पश्चात उसे अपने बैग का स्मरण हुआ और उसकी ढूंढ खोज करने के लिए वह कोतवाली पहुंची, हल्द्वानी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल महिला को कोतवाली के निकट स्थित पुलिस बहुदेशीय भवन के नगर नियंत्रण केंद्र में बने सीसीटीवी शाखा में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में सम्मानित होगी पंचायती राज पुरुस्कार से, पोखरी की ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी।

CCTV शाखा में नियुक्त हेड कानि0 प्रमोद जोशी तथा कानि0 रोहित कुमार द्वारा महिला से पूरा मामला जाना तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। ऑटो का नंबर ज्ञात कर उसके वाहन स्वामी से संपर्क साधा। CCTV टीम द्वारा अपने अथक प्रयास के बाद उक्त बैग को बरामद कर लिया गया। बैग में रखा हुआ सभी सामान यथास्थिति में ही मिला। जिसे आज दिनांक 13.04.2023 को महिला सरिता आर्या के सुपुर्द किया गया। महिला एवम् उसके परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *