उत्तराखंड में यहां विदेशी नागरिक रह रहा था नदी किनारे टेंट लगाकर, वन विभाग के साथ पुलिस ने की कार्रवाई।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

रामनगर/ मौज मस्ती के लिये भारत घूमने आया टेंट लगाकर नदी किनारे जंगल मे रह रहा था स्वीडन का नागरिक रामनगर वन विभाग के साथ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामनगर के कोसी नदी के तट पर टेंट लगाकर रह रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में ग़ायब, कर्मचारी की मोटरसाइकिल मिल लावारिस खड़ी।

सूचना पर वन विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा तो स्वीडन का रहने वाला युवक मौके पर कोसी नदी में नाहता हुआ मिला पुलिस प्रशासन और वन विभाग ने जब युवक से पूझताछ की तो पता चला कि वह कोसी नदी के तट पर तीन दिनों से रह रहा है उसने बताया कि वह स्वीडन का नागरिक है और उसका नाम पोहजलनेंन है और उसके पिता का नाम वाल्टर इलाइस जैकप है।

यह भी पढ़ें 👉 सोमेश्वर, लोद धाटी सांस्कृतिक मंच द्वारा 15 व 16 अप्रेल को होने वाले प्रसिद्द बिखोती मेले की तैयारी जोरों पर, ग्वेलज्यू की पूजा अर्चना के बाद होगा भव्य मेला।

और वह भारत मे मौज मस्ती और भ्रमण के लिए फरवरी 2024 तक के वीजा के साथ आया है। और वह भारत के कई हिस्सों में घूम चुका है उसने बताया कि वह यहा भी घूमने आया है कॉर्बेट पार्क में और उसको यहां 5 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है वहीं जब पुलिस प्रशासन के साथ ही वन विभाग ने उसके दस्तावेज चेक किये तो उसकी जानकारी सही निकली तो वह विभाग के कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों ने भी उसे बताया कि यह बाघ बाहुल्य क्षेत्र है और यहां किसी भी प्रकार की उसके साथ दुर्घटना हो सकती थी वही पुलिस व वन विभाग द्वारा उसको समझाने के बाद छोड़ दिया गया जिसके बाद स्वीडन से आया युवक आगे के घूमने निकल गया।

यह भी पढ़ें 👉 ब्रेकिंग न्यूज, 2016 में हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा पर आयोग की बड़ी कार्रवाई, भेजे नोटिस , इतने लोगों पर गिरेगी गाज।

जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेंट लगाकर कोसी नदी में जंगल किनारे रह रहा है सूचना पर हमारे द्वारा मौके पर जाकर युवक के दस्तावेजों की जांच की गई तो युवक स्वीडन का रहने वाला था जो यहां 2024 फरवरी तक के वीजा के साथ घूमने आया है हमारे द्वारा युवक को समझाने के बाद छोड़ दिया गया जिसके बाद वह युवक आगे भ्रमण पर निकल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *