पौड़ी/ पौड़ी-घुड़दौड़ी-मुछयाली श्रीनगर मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मुछयाली गांव से पहले एक कार खाई में समा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई और मृतक की पत्नी और बेटी भी घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना गुरुवार देर शाम की है। पुलिस कंट्रोल रूम को मुछियाली गांव के निकट वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। कोतवाल श्रीनगर रवि सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम बचाव के लिए मौके पर पहुंची। कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे।
उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी कृष्णा पंवार और बेटी मानसी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सैनी ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक दुर्घटना प्रभावित परिवार पौड़ी से घुड़दौड़ी होते हुए आ रहा था। परन्तु गांव पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।