देहरादून/ राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है 10 से 11 मार्च तक मौसम फिर से बिगड़ने वाला है। हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड एक बार फिर से लौटकर आने वाली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर दिखाई देगा।
मौसम विभाग ने राज्य में अगले सप्ताह हल्की बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पिछले हफ्ते में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा था। राज्य में गुरुवार से लेकर रविवार तक मौसम बदला रहेगा। और उच्च हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड लौटेगी।
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के वक्त तेज धूप और सुबह शाम सर्द हवाएं चलने से सर्दी गर्मी हो रही है। दिन की धूप अभी से असहनीय हो गई है वही सुबह शाम के समय सर्द हवाओं के चलते हो रही ठिठुरन भरी ठंड लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है।मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के मुताबिक बीते सप्ताह पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर हवाओं में दिखाई दे रहा है। फिलहाल मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम बदलने से एक बार फिर ठंड लौट कर आएगी। दिन में हवाओं के कारण धूप की गर्मी का असर कुछ हद तक कम होता दिखता है।
देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यू टिहरी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस कारण दिन के वक्त में धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होगा।