मुख्यमंत्री धामी धामी की चेतावनी को वन विभाग नहीं लेता गंभीरता से मुख्यमंत्री ने कहा था वन्य जीव हमले में जिम्मेदार अधिकारी नपेंगे लेकिन कब? मुख्यमंत्री के गृह नगर में खटीमा तेंदुए ने महिला को हमला कर फिर किया गंभीर घायल।

चम्पावत/ उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग इन दिनों तेंदुए की दहशत के साये में जी रहे हैं। खौफ इतना है कि शाम ढलते ही सारी दुकानें बंद होने लगती हैं लोग अपने घरों में छुप जाते हैं और सड़कें सुनसान हो जाती है। राज्य में वन्य जीव लगातार इंसानों का अपना निवाला बना रहे है। ताजा मामला खटीमा से सामने आया है।
खटीमा में जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला करके उसे घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अमाऊं निवासी लीलावती पत्नी हरीश चौहान बुधवार सुबह जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ियां लेने गई थी। इसी बीच अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
साथ की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। महिला को घायल अवस्था में खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।