पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा के बढ़े फेरे, अब सप्ताह में 3 दिन के बजाय 6 दिन होगी संचालित।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उड्डयन विभाग ने पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा के फेरे बढ़ा दिए हैं। यह सेवा अब सप्ताह में तीन दिन के बजाय छह दिन संचालित होगी। इस हवाई सेवा का उद्घाटन इसी वर्ष 30 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था।

यह भी पढ़ें 👉वनाग्नि को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के दिए निर्देश।

इस उड़ान से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच (सड़क मार्ग से) यात्रा के समय को लगभग 15 से 17 घंटे से घटाकर केवल एक घंटा कर दिया है। यह सेवा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच सफल साबित हुई है।

यह भी पढ़ें👉 यहां मालकिन ने करवाया नौकरानी का गैंगरेप, किसी को बता न दे इसलिए काट डाली जुबान, पुलिस ने भी नहीं की रिपोर्ट दर्ज।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सेवा की आवृत्ति में वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सेवा से सीमांत क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पिथौरागढ़ में आजीविका के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *