देश में हीट वेब देश के 11 राज्यों में लू का कहर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

 नयी दिल्ली/ अप्रैल का महीना शुरू होते ही पूरे देश में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अप्रेल महीने के तीसरे हफ्ते में सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते देश के 11 राज्य लू की चपेट में आ चुके है।

यह भी पढ़ें 👉यहां के भाजपा प्रत्याशी का वोट डालने के बाद हुआ निधन, भाजपा ने शोक की लहर।

शुक्रवार को इन 11 राज्यों के 17 शहरों का तापमान दोपहर के वक्त 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंध प्रदेश के रायलसीमा, तेंलगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 19 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा के बढ़े फेरे, अब सप्ताह में 3 दिन के बजाय 6 दिन होगी संचालित।

 राजधानी भोपाल में दोपहर का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में भी पारा ऊपर चढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी प्रदेशों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों के बीच जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *