चौखुटिया >> शंख, थाली बजाकर राज्य आंदोलनकारियों ने तहसील में किया प्रदर्शन, दिया धरना, देखिए वीडियो।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चौखुटिया, गणेश जोशी:-

चौखुटिया/ राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी आरक्षण देने सहित बंचित राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय में राज्य आंदोलनकारी संगठन के सदस्यों ने शंख, थाली बजा कर नारेबाजी , प्रदर्शन कर एक घंटे का धरना दिया गया, साथ ही तहसीलदार विवेक राजौरी के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉 : जनता हक में कोई काम नहीं कर रही है राज्य सरकार, केवल चुनावी बयानबाजी कर जनता को कर रही भ्रमित करन माहरा।

साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद भी लंबे समय से वंचित राज्य आन्दोलनकारियों को चिन्हित किए जाने , चयनित राज्य आंदोलनकारियों को 10 फ़ीसदी आरक्षण विशेष सत्र बुलाकर पारित करवाने, राज्य आंदोलनकारियों को मिल नहीं पूर्व परिवहन सेवाओं में सहवर्ती पास उपलब्ध करने व प्रदेश की स्थाई राजधानी गैंरसैण की अभिलंब घोषणा करने की मांग को लेकर शंख ध्वनि व थाली बजाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर एक घंटे का घटना तहसील मुख्यालय पर दिया। साथ ही तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉 : एक ही रेंज में वर्षों से डेरा डालकर बैठे 5 डिप्टी रेंजरो के साथ ही 33 अन्य कार्मिकों के हुए तबादले।

तहसील मुख्यालय में नारेबाजी,प्रदर्शन ,धंरने में मुख्य रूप से संगठन के परमानंद काण्डपाल, गणेश दत्त, मदन कुमयां, विपिन गिरी, दयासागर मासीवाल, नरेन्द्र मेहरा,गजेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह, प्रेम सिंह अटवाल ,बालम सिंह किरौला,इन्द्र नेगी, बचे सिंह कठायत, सुरेश सिंह मेहता,जगत बौरा, गजेंद्र सिंह नेगी ,भगवती मासीवाल ,पूरन गिरी,उमराव सिंह नेगी,बालम नेगी,कुन्दन राम,खुशाल सिंह रहे।

देखिए वीडियो:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *