भीमताल >> कांग्रेस को एक और झटका, नितेश बिष्ट हुए भाजपा में शामिल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

नैनीताल/ यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं भीमताल के सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ देहरादून में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉 : राज्य में 7 करोड़ रुपए से अधिक नगदी, अवैध शराब व मादक पदार्थ सीज।

नितेश बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से वह कांग्रेस के साथ जुड़े रहे, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें नितेश बिष्ट भीमताल के काफी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता है, जो लोगों की हर समस्याओं को हल करने के लिए आगे रहते हैं। ऐसे में उनका भाजपा में जाना भीमताल क्षेत्र उसके आसपास में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *