उतराखंड में 26 व 27 को बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट।

 देहरादून/ उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में 3000 मीटर और उससे अधिक ज्यादा पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी से आसपास के इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 फरवरी को मौसम बिगड़ा रहेगा और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 हरक सिंह की बड़ी मुश्किलें, इंडी ने हरक सिंह और उनकी बहु अनुकृति को भेजा समन।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.4 न्यूनतम तापमान माईनस । डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 11.4 न्यूनतम तापमान माईनस / डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहा हत्या के आरोपी को पकने गई पुलिस के दरोगा को हत्या के आरोपी ने मारी गोली।

नई टिहरी में अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मैदानी इलाकों में बढ़ सकता है तापमान

रविवार को सबसे ज्यादा तापमान खटीमा में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 4.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां 3 महिलाओं को अपना निवाला बनाने वाले बाघ को किया गया ट्रेंकुलाइज।

26 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। जिससे मैदानी क्षेत्रों का तापमान बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *