चौखुटिया/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गुरुवार को होने वाली मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी गई हैं। मतगणना 10 टेबलों में होगी। मतगणना स्थल सहित आसपास बेरिकेंटिंग की पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है।वही आज मतगणना एजेंट बनने की भीड़ विकासखंड मुख्यालय पर लगी। चुनाव निर्वाचन अधिकारी दीपचंद पांडे ने बताया कि मतगणना 10 टेबलों में की जाएगी। विकासखंड में 103 मतदान बूथ हैं। एक राउंड में 10 बूथों की गिनती की जाएगी। ग्यारहवें राउंड तक गिनती चलेगी।
निर्वाचन के साथ ही विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी। जिसकी सभी व्यवस्थाएं कर दी गई है। तथा मतगणना स्थल में पुख्ता बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है।बूथ संख्या एक बैरती से मतगणना शुरू होगी।मतगणना के राउंड इस प्रकार होंगे। प्रथम राउंड
पान, बैरती पूर्वी,बैरती पश्चिमी, चित्रेश्वर, चितेली, उलेणी, प्राइमरी महाकालेश्वर, बमन गांव, इंटर कालेज महाकालेश्वर,छाना द्वितीय राउंड
गड़स्यारी, बसभीड़ा, दंतौला, महतगांव,
जिसमें 12975 महिला व 10354 पुरुषों ने मतदान किया। पुरुषों की तुलना में 2621 महिला मतदाता अधिक रही। विकास खंड में 95 ग्राम पंचायत में से 20 प्रधान व 33 क्षेत्र पंचायत में एक क्षेत्र पंचायत निर्विरोध निर्वाचित होने से 75 ग्राम प्रधानों व 32 क्षेत्र पंचायत तथा तीन जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ।जिसके लिए विकासखंड में 103 पोलिंग बूथ बनाये गये थे। 75 ग्राम प्रधानों के लिए 270 व 32 क्षेत्र पंचायत के लिए 93 ,तीन जिला पंचायतों के लिए 14 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला आज तय होगा।