चमोली, जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ चमोली, जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली* गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा हेतु राजस्व विभाग, वन विभाग, बीआरओ एवं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 शीतकाल के अंतिम प्रवास वाले तमक गांव पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, ग्रामीणों ने कहा पहली बार किसी जिलाधिकारी का उनके गाँव में हुआ है आगमन।

जिलाधिकारी ने एसडीएम ज्योतिर्मठ को वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा सुराईथोटा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिग्रहण प्रकरण के अंतर्गत जोशीमठ–मलारी एवं कुरकुती–गमशाली मोटर मार्ग से संबंधित प्रकरणों में अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही 75 आरसीसी पीपलकोटी एवं 66 आरसीसी गौचर के भूमि अधिग्रहण प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कर अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 देश की राजधानी में विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफतार।

जिलाधिकारी ने डीएफओ नंदादेवी को एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तानंतरण से संबंधित सभी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा एनएचआईडीसीएल को मलबे के समुचित निस्तारण, यात्रा से पूर्व सड़कों के चौड़ीकरण एवं मुआवजा संबंधी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित किये जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड एकजुट 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का एलान, अंकिता के पिता ने कहा यह लड़ाई केवल मेरी नहीं पूरे राज्य की है।

बैठक में डीएफओ नंदादेवी अभिमन्यु, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम सोहन सिंह रांगण, बीआरओ से मेजर विवेक सोनी, एनएचआईडीसीएल से अंकित सिंह राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *