उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां हुई पंचतत्वों में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, चिता को एकटक निहारते रहे योगी आदित्यनाथ।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर से शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा हरिद्वार पहुंची चंडी घाट पर पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मां को मुखाग्नि दी। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां की चिता को एकटक निहारते रहे और भावुक हो उठे।

यह भी पढ़ें 👉 चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज की बढ़ती जा रही है मुसीबत, भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हुए सतपाल महाराज के खिलाफ स्थानीय नेता को 2027 का टिकट देने की मांग।

मां के अंतिम दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हो गई उन्होंने पैतृक आवास से मां की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम यात्रा में शामिल होकर हरिद्वार पहुंचे। चंडी घाट पर भी उन्होंने अर्थी को कंधा दिया मां के अंतिम संस्कार के दौरान उनका भावुक रूप देखने को मिला। सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह लगभग 8:50 बजे पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई गांव में अंतिम रस्में पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पहुंचा जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉 श्रीनगर में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही युवती ने माता पिता को फोन करने के बाद झील में लगाईं छलांग।

अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, संजय निषाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबा रामदेव सहित कई प्रमुख नेता और संत मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने मां को कंधा देते हुए तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इसके साथ महाभारत के श्लोक के माध्यम से मां की महिमा व्यक्त की श्लोक का भाव है कि मां के समान कोई छाया, आश्रय, प्रेम, सुरक्षा और जीवनदाता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी की मां का बहुत बड़ा दावा, सरकार के खिलाफ बोलने पर पूरे परिवार को मिटाने की धमकी।

सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह लगभग 10:45 बजे पौड़ी जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वे 91 वर्ष की थीं और लंबे वक्त से अस्वस्थ चल रही थीं। मां के निधन की सूचना मिलने पर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचे थे। वे रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे और इस दौरान अन्न-जल ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ रवाना होने का कार्यक्रम है जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *