गौचर संवाददाता/ सात दिवसीय गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के समापन के अवसर पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।
शुक्रवार को समापन के अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।मगर धरोहर के साथ साथ पहाड़ी उत्पादों को भी बढ़ावा मिलना चाहिए तभी हमारे उत्तराखंड में लगने वाले मेलों की सार्थकता सिद्ध हो पायेगी। उत्तराखंड के अन्तिम गांवों के जन मानस को अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिले ताकि उसकी आजीविका निरन्तर गतिमान रहे।
उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, संदीप नेगी,कमल सिंह रावत रेखा बिष्ट, जगदीश नेगी, राजेन्द्र रावत, मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल सहित तहसील प्रशासन की टीम मौजूद थी।
कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन थपलियाल व अर्जुन नेगी ने किया।