अंकिता भंडारी की मां का बहुत बड़ा दावा, सरकार के खिलाफ बोलने पर पूरे परिवार को मिटाने की धमकी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर नया और गंभीर मोड़ आ गया है। दिवंगत अंकिता की मां सोनी देवी ने किसी विशेष व्यक्ति का नाम लिए बिना यह सनसनीखेज दावा किया है कि उन पर लगातार चुप रहने का दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 अपने कर्तव्य के लिए कुर्बान बेटे का दर्द, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंच पर मिली मां के स्वर्गवास की खबर।

सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना द्वारा साझा किए गए एक वीडियो संदेश में सोनी देवी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने सरकार के खिलाफ एक भी शब्द बोला तो उनके पूरे परिवार का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा और उन्हें बिना किसी सुराग के गायब कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में सिपाही के 1,694 पदों पर होगी सीधी भर्ती 25 नवंबर से कर पाएंगे आवेदन।

गौरतलब है कि अंकिता के माता-पिता लंबे वक्त से इस मामले में कथित ‘वीआईपी’ एंगल की निष्पक्ष सीबीआई जांच और मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के पिता विनोद आर्या के नार्को टेस्ट की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में देहरादून में आयोजित छात्र संगठन आइसा के एक सम्मेलन में भी सोनी देवी ने सत्ता में बैठे लोगों से न्याय की उम्मीद

टूटने की बात कहते हुए उत्तराखंड की जनता से अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे आने की भावुक अपील की थी। परिवार को मिल रही इन धमकियों के खुलासे के बाद एक बार फिर राज्य की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

2 thoughts on “अंकिता भंडारी की मां का बहुत बड़ा दावा, सरकार के खिलाफ बोलने पर पूरे परिवार को मिटाने की धमकी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *