वन विभाग के रात्री गस्ती दल ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे देवदार के 49 नग किए बरामद वाहन सीज चालक हुआ फरार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

बड़कोट /अपर यमुना वन प्रभाग बडकोट के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी अजय लिंगवाल के निर्देशन तथा उपप्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल के मार्गदर्शन में रवाई राजि में वन अपराधों की रोकथाम के लिए की जा रही नियमित रात्रि गस्त के दौरान बिगराडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत गडोली पौटीं मोटर मार्ग पर रात के वक्त गस्त के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सराडी के नजदीक गस्ती दल को गडोली से पौंटी पुल की तरफ एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉 देवप्रयाग के पास हुआ भीषण सड़क हादसा 150 मीटर गहरी खाई में समाई कार 2 लोगों की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल।

गस्ती दल द्वारा उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने गस्ती दल को अपनी ओर आते देखकर वाहन को गस्ती दल से कुछ दूरी पर रोक कर वाहन को छोडकर अपने आप मौके से भाग गया। गस्ती दल द्वारा उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में देवदार प्रजाति की अलग-अलग नाप की 49 नग दरवाजे, खिड़की के साथ ही रोशनदान के पल्ले पाये गये जिनका बाजार मूल्य लगभग 1.00 लाख रूपए है तथा गस्ती दल द्वारा उक्त वाहन को अपने कब्जे ले लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक, 10 साल इंतेजार करने के बाद ग्रामीणों ने खुद उठाया सड़क निर्माण का जिम्मा।

वन क्षेत्रधिकारी आशीष नौटियाल द्वारा बताया गया है कि सम्बव्धित वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं वाद पंजीकृत कर सम्बन्धित वाहन को सीज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है गस्ती दल में जयवीर राणा वन दरोगा, सतीश रावत वन दरोगा, सन्दीप उनियाल वन बीट अधिकारी, अंकित राणा वन बीट अधिकारी, अजीत सिंह चौहान वन बीट अधिकारी, यशवन्त सिंह रावत बीट सहायक तथा राजवीर राजकीय वाहन चालक मौजुद थें।

One thought on “वन विभाग के रात्री गस्ती दल ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे देवदार के 49 नग किए बरामद वाहन सीज चालक हुआ फरार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *