अंकिता हत्याकांड कांड के चार साल, समूचे उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीबीआई कार्यालय का घेराव, सड़कों पर उतरेंगे न्याय नहीं मिलने से आक्रोशित लोग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ 18 सितंबर को उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को पूरे चार साल हो जाएंगे चार साल बाद भी न्याय के लिए मामला गूंज रहा है और लोग न्याय के लिए सड़कों पर है। इस सालों में केस में कई पड़ाव देखने को मिले। इस केस में कथित वीआईपी एंगल से जुड़े नए दावों को लेकर आंदोलन और राजनीतिक सवाल अभी भी उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां 2 नवजात बच्चियों के शव मिलने से फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में।

इसी बीच अब आज न्याय की इस लड़ाई को जारी रखने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा वनंतरा रिजॉर्ड से लेकर देहरादून की सड़कों तक प्रदर्शन किया जाएगा कांग्रेस धरना देगी जबकि सामाजिक संगठन सीबीआई कार्यालय का घेराव करेगी। साथ ही गांधी पार्क से घंटाघर तक ह्यूमन चेन बनाएंगे।

 आज अंकिता हत्याकांड को हो गए चार साल 4 साल

दरअसल आज अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि है इस केस में कई पड़ाव देखने को मिले। जहां 19 साल की लड़की अंकिता पहले गायब हो जाती है जिसके बाद छह दिन उनकी लाश चीला नहर से मिलती है। इसमें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उम्रकैद की सजा भी होती है।

यह भी पढ़ें 👉देवाल, बेटी के जन्मदिन पर आना था घर लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, तिरंगे में लिपट कर घर पहुंचे आशीष।

साल 2026 में इन तीनों की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी जाती है। परन्तु इसके बाद भी पूरा मामला थमा नहीं। लोग कथित वीआईपी एंगल की वजह से अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

चौथी बरसी पर कई कार्यक्रम वनंतरा रिजॉर्ट में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। साथ ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी होगा। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। पार्टी यहां से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच, न्याय प्रक्रिया और सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठाएगी।

सीबीआई कार्यालय का घेराव

देहरादून के अलग-अलग जन एवं सामाजिक संगठनों की ओर से सीबीआई कार्यालय का घेराव होगा। इसमें सीबीआई द्वारा अब तक जांच शुरू न किए जाने वाले मुद्दे को उठाया जाएगा।

गांधी पार्क में श्रद्धांजलि के बाद ह्यूमन चेन

सुबह 11 बजे देहरादून के गांधी पार्क में अलग-अलग जन एवं सामाजिक संगठनों की ओर से अंकिता को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जंगली जानवरों के आतंक से भयभीत ग्रामीण चमोली में भालू ने युवक को किया गम्भीर घायल, पौड़ी में गुलदार ने महिला पर किया हमला।

जिसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक ह्यूमन चेन बनाई जाएगी।

सभी जिलों में कांग्रेस के कार्यक्रम

वहीं कांग्रेस सभी जिला संगठनों को 18 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस, धरना प्रदर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे।

परेड ग्राउंड में भी श्रद्धांजलि सभा

देहरादून के परेड ग्राउंड में महिला एवं सामाजिक संगठन भी अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेंगे। इसमें अंकिता को न्याय की मांग उठाई जाएगी

One thought on “अंकिता हत्याकांड कांड के चार साल, समूचे उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीबीआई कार्यालय का घेराव, सड़कों पर उतरेंगे न्याय नहीं मिलने से आक्रोशित लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *