जबरदस्त जयकारों व जागरो से गुंजायमान हुआ वाण गांव, मां नंदा की डोली वाण से वेदनी बुग्याल के लिए हुई रवाना।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ मां नंदा की जात आज वाण से गैरोली पातल होते हुए वेदनी के लिए रवाना हुई मां नंदा की डोली के वाण से प्रस्थान के बीच माहौल भावुक हो उठा स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां नंदा की डोली को अगले पड़ाव के लिए विदाई दी। इस बीच पूरा वाण क्षेत्र मां नंदा के जयकारों, जागरों और पारंपरिक मांगल गीतों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर मां नंदा का आशीर्वाद लिया और यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की। मां नंदा की जात के वाण से प्रस्थान के दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मां नंदा की डोली की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां नंदा का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, आईएफएस अधिकारी की पदोन्नति पर खड़े हुए गंभीर प्रश्न, आईपीआर न भरने के बाद भी लेवल 17 में पदोन्नति का आरोप सीबीआई जांच की मांग।

साथ ही मां नंदा की बड़ी जात के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों, जागरों और जयकारों के बीच मां नंदा की डोली को अगले पड़ाव के लिए विदाई दी गई। राज जात में 40 से अधिक छंतोलियों के साथ सैकड़ों देव निशान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। वाण से प्रस्थान के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन, जागरों और मांगल गीतों के बीच मां नंदा की डोली आगे बढ़ी। डोली के साथ चल रहे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। ग्रामीणों ने अपनी परंपरा और लोक संस्कृति के अनुरूप मां नंदा को भावपूर्ण विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने ली जबरदस्त करवट हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी और केदारघाटी में कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर पड़ा असर।

डोली के प्रस्थान से पहले जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने यात्रा पड़ाव पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग एवं पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के आगामी पड़ावों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग एवं पड़ावों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता के मुताबिक तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार यात्रा मार्ग एवं पड़ावों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग, बौंला सिन्द्रवाणी–सकण्ड सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द मिलेगी स्वीकृति।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से पर्वतीय मार्ग और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने तथा यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।
इस बीच थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी व अन्य जनप्रतिनिधि, वाणवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

One thought on “जबरदस्त जयकारों व जागरो से गुंजायमान हुआ वाण गांव, मां नंदा की डोली वाण से वेदनी बुग्याल के लिए हुई रवाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *