कर्णप्रयाग, बौंला सिन्द्रवाणी–सकण्ड सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द मिलेगी स्वीकृति।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड में प्रस्तावित बौंला सिन्द्रवाणी से सकण्ड तक 9.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

लोक निर्माण विभाग गौचर की ओर से सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। शासन स्तर पर प्रस्ताव पर कार्रवाई गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉 दुखद खबर सल्ट विधानसभा से है जहा के विधायक का पेट ख़राब होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया जाता है वहां ईलाज के अभाव में एक गर्भवती व उसके गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की मौत हो जाती है।

लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सड़क का प्रारंभिक सर्वेक्षण वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से पूरा कर लिया गया है। पूर्व में किए गए समरेखण में वन विभाग की ओर से उठाई गई आपत्तियों का भी वर्तमान सर्वेक्षण के दौरान निस्तारण कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 रील बनी विवाद का कारण गाजियाबाद में अल्मोड़ा निवासी महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की अपनी जीवनलीला समाप्त।

उन्होंने बताया कि करीब साढ़े नौ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *