चमोली/ जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने राजकीय इंटर कॉलेज जाख का औचक निरीक्षण किया,
विद्यालय की प्रार्थना सभा में पहुंचकर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रार्थना सभा को संबोधित किया , प्रार्थना सभा में आकाश सारस्वत ने शिक्षकों और बच्चों को संबोधित करते हुए मादक द्रव्यों के बहिष्कार का आह्वान किया उन्होंने नशे के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान से बच्चों को परिचित कराया और बताया कि देश के युवाओं को इस लत से बचाना है।
सारस्वत ने कहा कि हम अपने पूरे जनपद में नशा मुक्त भारत के संकल्प को स्कूलों में जनजागरूकता अभियान से और मजबूत करेंगे मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने प्रेस को बताया कि नशा मुक्ति अभियान में जनपद चमोली भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा इसमें नशा मुक्ति के लिए हर बैगलेस डे के दिन एक प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमें एक से लेकर 12वीं तक के विद्यालय प्रतिभाग करेंगे, प्रत्येक विद्यालय इस अभियान को सोशल मीडिया द्वारा भी प्रचारित और प्रसारित करेगा।
29 अगस्त के बैगलेस डे में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें नशे के विरुद्ध विद्यालयों के बच्चों द्वारा पोस्टर बनाए जाएंगे, तथा इस दिन नशे से दूर रहने की बच्चों को शपथ भी दिलाई जाएगी मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों के साथ भी बातचीत की गई और बताया गया कि शिक्षकों की हर समस्या का समाधान करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं और जनपद में 30 मई तक हुए सेवानिवृत्ति का एक भी पेंशन प्रकरण लंबित नहीं है l