कॉकरोच की हुई जीत झुकी सरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा।

न्यूज 13 ब्यूरो नई दिल्ली

नई दिल्ली/ धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा भेजा है। बता दें कि इस खबर के बाद जंतर-मंतर पर खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉 भवाली, दुष्कर्म के आरोपी व्यापारी नेता को कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत न्यायालय ने जमानत की अर्जी की निरस्त।

प्रदर्शनकारियों धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न मना रहे हैं।

 धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

बताते चलें कि नीट पेपर लीक को लेकर लगातार दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था। जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम वो कुछ नहीं मानेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था सुधारने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की टेलीकॉम सेवाओं की समीक्षा।

जिसके चलते आज यानी 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद पोस्ट में लेटर जारी कर दी है।

 सीजेपी बोली- कॉकरोच की जीत हुई

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने भी पार्टी की तरफ से पोस्ट जारी कर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा “कॉकरोच की जीत हुई।” बता दें कि बीते 36 दिनों से जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, सीसीटीवी व्यवस्था और दवाओं की गुणवत्ता की हुई जांच

इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

कल एनटीए के 47 अफसर हुए बर्खास्त

बताते चलें कि बीते दिन शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पेपर लीक मामले में 47 अधिकारी बर्खास्त किए गए। अधिकारी जो बर्खास्त किए गए उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की भी बात कही गई। अधिकारियों की माने तो जल्द ही एनटीए में सुधार के लिए एक्शन लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *