गौचर का युवक सागर नेगी का चयन जीएसटी विभाग में एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट पद होने से लोगों में खुशी

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/‌ नगरपालिका क्षेत्र गौचर के निवासी सागर सिंह नेगी का चयन स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) के माध्यम से जीएसटी विभाग में एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट (इ. ए.) के पद पर होने से परिवार सहित नाते रिस्तेदारो व पड़ोसियों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में जहां बार-बार भ्रष्ट आईएफएस अधिकारी खबर बनते हैं वहीं आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने पेश की मिसाल अपना पूरा भत्ता किया सीएम राहत कोष में जमा इनके नाम सम्पत्ति भी है जीरों।

सागर नेगी इससे पहले एसएससी के माध्यम से सीआरपीएफ में सव इन्स्पेक्टर के पद पर, जिसके लिये उन्होंने आइटीबीपी में 4 माह तक ट्रेनिंग ली। इस बीच सीजीएल में परीक्षा देने पर जीएसटी में एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट पद पर नियुक्त हुऐ हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के टिहरी जिले में बीटेक और पॉलीटेक्निक की डिग्रीधारी निकले स्मैक तस्कर।

सागर नेगी के पिता पान सिंह नेगी आइटीबीपी से सेवानिवृत्त हैं। जिन्हें सेवा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया गया है। सागर नेगी के पिता पान सिंह नेगी का कहना है कि उनके बेटा सागर नेगी बचपन से ही होशियार रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, जिले से सामने आया बाल-विवाह का मामला महज 14 साल की युवती के गर्भवती होने के बाद प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने के बाद खुला राज।

उसने केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर से हाई स्कूल, इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बीएससी में भी प्रथम स्थान पर रहा। पान सिंह नेगी ने अपने बेटे को जीएसटी विभाग में एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट के पद पर नियुक्त होने पर खुशी जताई और बच्चों को अपने जीवन में मेहनती बनने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *