उत्तराखंड की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार में पत्रकार करेगा आत्मदाह।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ राहुल यानी सभी प्रकार के कष्टों पर विजय पाने वाला अपने नाम के अनुसार पत्रकार राहुल पांडेय की सार्वजनिक छवि अब तक यही रही है। कल तक लोगों के दुःख सुख में उनके साथ खड़े रहने वाले व उनके मसलों का निस्तारण करने वाले पत्रकार राहुल पांडेय को आज जिंदगी ने उस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग।

जहां पर उन्हें खुद अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए मदद की गुहार लगानी पड रही है। पत्रकार राहुल पांडेय बीते कुछ वर्षों से किडनी की समस्या से जुझ रहे है। इसी के चलते उन्होंने परिवार के भरण पोषण के लिए पेंट का कारोबार शुरू किया लेकिन कारोबार के शुरुआती चरण में ही बनभूलपूरा निवासी ठेकेदार सोनू सैफी ने उन्हें विश्वास में लेकर उनके 19 लाख रुपये के क़ीमत के पेंट के पैसे हड़प लिए।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी।

पत्रकार पांडेय ने इसकी शिकायत देश के राष्ट्रपति से लेकर कुमाऊँ कमिश्नर, जिलाधिकारी नैनीताल व पुलिस के आला अधिकारियों से तक की लेकिन कार्यवाई के नाम पर परिणाम शून्य ही रहा। आखिर सब तरफ से हताश हो चुके पत्रकार राहुल पांडेय ने अब आगामी 9 नवंबर को राज्य निर्माण दिवस के अवसर पर परिवार के साथ आत्मदाह करने का ऐलान किया है। प्रेस को जारी बयान में राहुल ने कहा है कि प्रशासनिक पदों पर बैठे तमाम आलाधिकारियों के दरबार के बीते एक साल से चक्कर लगाते लगाते वे पूरी तरह से हताश व निराश हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां सुसाइड के 15 दिन बाद घर वापस लौटी लड़की, पढ़िए पूरी ख़बर।

और उन्हें कहीं से भी न्याय की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लिहाजा अब उनके पास अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने के आलावा कोई चारा शेष नहीं रह गया है।

प्रशासन व पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाई

पत्रकार राहुल पांडेय की मौजूदा हताशा के लिए मुख्य रूप से प्रशासन व पुलिस के वे आला अधिकारी जिम्मेदार है

यह भी पढ़ें 👉 यहां 70 से ज्यादा महिलाएं नहीं बन सकेंगी टीचर, पढ़िए विस्तार से।

जिन्होंने उनके तमाम गुहारो के बाद भी उनकी फ़रियाद को अनसुना कर दिया। राहुल के आत्मदाह का फैसला प्रशानिक तंत्र में व्याप्त उन खामियों की ओर इशारा करती है जो एक इंसान को आत्मदाह जैसा कदम उठाने को विवश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *