अल्मोड़ा से देहरादून के लिए शूरु होगी हेली सेवा 11 सीटर विमान का ट्रायल हुआ पूरा, जानिए किराए के बारे में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

अल्मोड़ा/ देहरादून-अल्मोडा के बीच शुरू होगी हेली सेवा ट्रायल पूरा 11 सीटर विमान का कितना किराया अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर बुधवार को हेली सेवा का सफल ट्रायल किया गया। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सेवा का वर्चुअल तरीके से शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में आनलाइन मंगाए गए खानें में गोमांस होने की शिकायत पर हुआ जबरदस्त बबाल मामला शांत करने में पुलिस के छूटे पसीने।

हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। बीते दिनों जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा था अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से हेली सेवा शुरू हो जाएगी। बुधवार को हेली सेवा का सफल ट्रायल हुआ। अब अल्मोड़ा के लोगों को देहरादून के लिए हेली सेवा की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। आज या कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। हेली सेवा के लिए 4,989 रुपये किराया तय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां जाम से परेशान युवक ने जमकर काटा हंगामा विधायक की कार के छत पर चढ़कर जताया विरोध।

अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर जल्द ही हेली सेवा फिर से संचालित की जाएगी। गुरुवार को इसका विधिवत शुभारंभ होगा। बीते दिनों डीएम आलोक कुमार पांडेय ने हेलीपैड का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए थे कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर लें। लैंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ दूर करें।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, स्याल्दे विकास खंड के इस गांव में बाहरी लोगों के आवागमन पर लगी रोक, जबरदस्ती घुसने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई।

हेलीपैड के अप्रोच मार्ग को भी ठीक किया जाए। जहां भी भू-स्खलन से मलबा आया है उसे हटाकर मार्ग को चाक चौबंद रखा जाए। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शेष रह गईं औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। बुधवार को हेलीपैड में विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, साजिश>>> पहचान छुपाकर पिछले 3 वर्षों से शिव मंदिर में रह रहा था मुसलमान व्यक्ति ग्रामीणों को लगी भनक तो गया फरार।

अधिकारियों के अनुसार 11 सीटर डबल इंजन हेलीकॉप्टर सेवा देने की तैयारी की जा रही है। सुबह 11 बजे विमान देहरादून से अल्मोड़ा पहुंचेगा जबकि दोपहर 1205 बजे देहरादून के लिए रवाना होगा। राज्य के नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैत ने कहा टाटिक हेलीपैड पर 11 सीटर विमान की लैंडिंग सफल रही है। संभवत गुरुवार से देहरादून से अल्मोड़ा के लिए सेवा विधिवत संचालित की जाएगी रविवार को सेवा बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *